33 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : सोमेश सुरेन ने विधायक पद की ली शपथ

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद शुक्रवार को सोमेश सुरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद विधायक सोमेश सुरेन ने कहा कि यह शपथ सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि घाटशिला की जनता के विश्वास, संघर्ष और उम्मीदों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अब समय है विकास को गति देने का, और गरीब एवं वंचितों की आवाज़ को और मज़बूती से उठाने का।विधायक ने कहा कि यह जिम्मेदारी जनता का आदेश है, जिसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारना है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख