27.8 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

साल 2025 के लिए झारखंड विधानसभा के बेस्ट विधायक के नाम की घोषणा

साल 2025 के लिए झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, इसके लिए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज सिन्हा को चुना गया है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में सिन्हा के नाम पर अंतिम मुहर लगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में विपक्ष के नेता और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। 64 वर्षीय भाजपा विधायक राज सिन्हा साल 2014 से धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

स्पीकर महतो ने इस बारे में संवाददाताओं से कहा, ‘सिन्हा को 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सिन्हा के अलावा, विधानसभा के कुछ कर्मचारियों और स्टाफ को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इसी बीच, विधानसभा अध्यक्ष ने 22 नवंबर को राज्य विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर अपनी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल सहित राज्य के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को इस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles