33 C
Kolkata
Thursday, August 27, 2026

भागलपुर के गंगा नदी में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी, देखें वीडियो

बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच भागलपुर के नवगछिया से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। राघोपुर-नरकटिया तटबंध के पास फ्लड फाइटिंग के काम में लगी एक नाव गंगा की तेज धार में फंसने के बाद डूब गई। हादसे के वक्त नाव पर कुल 21 लोग सवार थे। इनमें से 19 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो लोगों के लापता होने की सूचना है। लापता मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है।

नाव पलटते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कई मजदूरों ने पानी में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कुछ मजदूर तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने 19 मजदूरों को तेज बहाव के बीच सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि दो मजदूरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि राघोपुर में तटबंध टूटने के बाद उसकी मरम्मत और बचाव कार्य के लिए मजदूरों को लगाया गया था। इसी दौरान मजदूर नाव के जरिए फ्लड फाइटिंग के काम में जा रहे थ।। नाव पर 21 मजदूर सवार थे। तेज बहाव के बीच अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पानी में पलट गई।

भागलपुर जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 2 मजदूरों की तलाश अभी जारी है। दोनों लापता मजदूरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ जारी है।

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में मजदूर बाढ़ के बीच तटबंध की फ्लड फाइटिंग के काम में लगे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक नाव पलटती नजर आती है. नाव के पलटते ही मजदूर पानी में गिर जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए तैरने लगते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

नवीनतम लेख