29.1 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

पोबितोरा अभयारण्य में वयस्क गैंडे की मौत

मोरीगांव (असम)। असम में बाढ़ की स्थिति पहले की तुलना में कुछ बेहतर हुई है, लेकिन इसका असर अब भी वन्यजीवों पर पड़ रहा है। सोमवार सुबह पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के तमुलीडोवा क्षेत्र में एक वयस्क एक-सींग वाले गैंडे का शव बरामद किया गया।

वन विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गैंडे की मौत शिकारियों के हमले से नहीं हुई है। अधिकारियों का मानना है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों या बाढ़ के तेज बहाव और लंबे समय तक जलभराव की स्थिति से कमजोर होने के कारण उसकी मौत हुई होगी।

मृत गैंडे का सींग पूरी तरह सुरक्षित मिला है। पोबितोरा के वन परिक्षेत्र अधिकारी उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि सींग को वन विभाग ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गैंडे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बाढ़ के प्रभाव को देखते हुए वन विभाग ने अभयारण्य में वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख