27.1 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

छत पर टहलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बरुआ सुखचैनपुर गांव में छत पर टहल रहे एक युवक की 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, 38 वर्षीय देवेंद्र रविवार रात भोजन करने के बाद भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी, बांस और फावड़े के हत्थे की मदद से किसी तरह उन्हें बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे माता सूरजमुखी, पिता अर्जुन सिंह, पत्नी बबली, पुत्र नीशू और पुत्री रोशनी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने आबादी के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने की मांग की है।

बिधूना कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख