झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से के 6 जिलों में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। इन जिलों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।


