37.7 C
Kolkata
Monday, June 29, 2026

अगरतला एयरपोर्ट पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, गुवाहाटी जाने की थी तैयारी

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। सभी पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है।

दो अभियानों में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, दो अलग-अलग अभियानों में चार-चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी ने त्रिपुरा सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और वहां से गुवाहाटी जाने की योजना बना रहे थे।

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

गिरफ्तार आरोपितों के पास से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब इस मामले में अवैध घुसपैठ कराने वाले दलालों और नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख