39 C
Kolkata
Tuesday, June 16, 2026

झारखंड भाजपा की नई टीम का एलान: प्रतुल शाहदेव बने मुख्य प्रवक्ता, योगेन्द्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी की कमान

रांची । झारखंड भाजपा ने संगठन को धरातल और सोशल मीडिया पर और अधिक आक्रामक व प्रभावी बनाने के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की सहमति और प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर से नई मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है.

इस नई सूची में प्रतुल शाहदेव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि योगेन्द्र प्रताप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है.

मीडिया विभाग: 6 चेहरों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग को मजबूत करने के लिए कुल छह पदाधिकारियों को टीम में जगह दी गई है. योगेन्द्र प्रताप सिंह (मीडिया प्रभारी) के साथ इस टीम में निम्नलिखित नेताओं को शामिल किया गया है:

  • अजय राय

  • सतीश सिन्हा

  • मो. तारिक इमरान

  • नीरज सिंह

  • सूरज नाथ शाहदेव

सोशल मीडिया विभाग: राहुल अवस्थी बने संयोजक

बदलते दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए 4 सदस्यीय सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया है.

  • संयोजक: राहुल अवस्थी

  • सह संयोजक: रजनीश कुमार पाण्डेय, राहुल शाहदेव और प्रिया कसमाली.

19 प्रवक्ताओं की फौज तैयार, यहाँ देखें पूरी सूची

पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों और समीकरणों को साधते हुए कुल 19 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के नेतृत्व में काम करने वाली इस टीम में ये नाम शामिल हैं:

क्र.सं. प्रवक्ता का नाम क्र.सं. प्रवक्ता का नाम
1. प्रतुल शाहदेव (मुख्य प्रवक्ता) 11. रणधीर सिंह
2. प्रदीप सिन्हा 12. दीनदयाल वर्णवाल
3. अजय साह 13. दिनेश विलियम मरांडी
4. रामाकांत महतो 14. आरती कुजूर
5. अभय सिंह 15. राफिया नाज
6. अमित मंडल 16. अशोक बड़ाइक
7. अविनेश कुमार सिंह 17. के.के. गुप्ता
8. संदीप वर्मा 18. मृत्युंजय शर्मा
9. आरएन किशोर 19. प्रकाश सिंह / शोभा यादव

 

जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने का लक्ष्य

इस नई टीम के गठन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और प्रवक्ता पार्टी संगठन की नीतियों, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को जनता व मीडिया के सामने पूरी प्रखरता से रखेंगे. यह नई टीम आने वाले समय में सांगठनिक गतिविधियों और जनसंपर्क को धार देने में मुख्य भूमिका निभाएगी.

Related Articles

नवीनतम लेख