30.7 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

अग्रवाल फुटसल लीग, सीजन-2 का भव्य आयोजन संपन्न

रांची : रविवार को ए-स्क्वायर क्लब, कांके रोड, रांची में अग्रवाल युवा सभा द्वारा अग्रवाल फुटसल लीग, सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में टीम MYM सुपरस्टार्स ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि टर्मीनेटर्स टीम उपविजेता रही।

इस अवसर पर चेतन पोद्दार को गोल्डन बूट (सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर) तथा विकास पोद्दार को गोल्डन ग्लव्स (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों के लिए खान-पान की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

सभा के अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने आयोजन की सफलता के लिए सभी स्पॉन्सर्स, खिलाड़ियों और सदस्यगण का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहन देते हैं बल्कि समाज में उत्साह, सहयोग और टीम स्पिरिट को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आगे भी ऐसे खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

खेलकूद प्रभारी आभाष बथवाल, विवेक लोहिया तथा कार्यक्रम संयोजक अरुण पोद्दार, सौरव सरावगी, श्रेय जालान ने पूरे कार्यक्रम को सुसज्जित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक झुनझुनवाला, दीपक गोयनका, चेतन पोद्दार, सौरव बजाज, आभाष बथवाल, विवेक लोहिया, अरुण पोद्दार, सौरव सरावगी, श्रेय जालान, रोहित सरावगी, कुणाल जालान, सन्नी टिबड़ेवाल, विवेक टिबड़ेवाल, विकास पोद्दार, नीरज अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, सोनीत अग्रवाल, रोहित पोद्दार, संकेत सरावगी, विकास अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

यह जानकारी सभा के प्रवक्ता अरुण पोद्दार एवं मीडिया प्रभारी सुमित महालका ने साझा की।

Related Articles

नवीनतम लेख