29 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर । केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज शुक्रवार से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने यह जानकारी दी। वे यहाँ जनसम्पर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल्स अधिकारियों के साथ बैठक आदि में शिरकत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंह आज दोपहर दो बजे राजधानी पहुँचेंगे। अपराह्न 3.15 बजे वे इट्सा अस्पताल (सड्डू) में विशेष जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहाँ से हॉली हाट्स स्कूल (बैरन बाजार) होते हुए शाम 5.30 बजे विमतारा भवन (शांति नगर) में आहूत विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे। रात्रि 7.30 बजे हैण्डलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अगले दिन 13 जून को सुबह 8.45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबासाहब अम्बेडकर चौक पर सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 9.30 बजे खालसा स्कूल के सामने ऑक्सीजोन गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 10.15 बजे सदर बाजार के पास बुढ़ातालाब पहुँचकर विशेष जनसम्पर्क कार्यक्रम में शरीक होंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख