31 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई देरी ने प्रशंसकों के उत्साह को गुस्से में बदला

साउथ भारतीय सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई देरी ने प्रशंसकों के उत्साह को गुस्से में बदल दिया। पुडुचेरी के कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो समय पर शुरू नहीं होने से नाराज फैंस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ओपनिंग कर सकती है, लेकिन तकनीकी देरी और शो टलने से यह मुश्किल नजर आ रहा है। इससे फैंस में भारी नाराजगी देखने को मिली।

फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने पहुंचे प्रशंसकों ने ‘करुप्पु’ नाम वाली कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थीं और पटाखे, ढोल-नगाड़े व कंफेद्दी के साथ थिएटर पहुंचे थे। फैंस ने सूर्या के पोस्टरों को माला पहनाने और दूध से नहलाने की भी तैयारी कर रखी थी। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, शो रद्द होने की सूचना मिलते ही जश्न का माहौल गुस्से में बदल गया और प्रशंसकों ने निर्माता एसआर प्रभु व ड्रीम वारियर पिचर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में देरी की वजह वित्तीय विवाद और डिजिटल कोड भुगतान में हुई समस्या बताई जा रही है। पुडुचेरी और चेन्नई के कई सिनेमाघरों के बाहर फैंस देर तक अपडेट का इंतजार करते नजर आए। इस बीच पीवीआर आईनॉक्स ने स्पष्ट किया है कि ‘करुप्पु’ अब 15 मई को रिलीज होगी। ट्रेलर क्लिप शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा, “अंधेरा, भयंकर और अप्रत्याशित। एक आदमी का गुस्सा और एक ऐसी कहानी जो पर्दे हिला देगी। 15 मई को ‘करुप्पु’ की शक्ति देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

Related Articles

नवीनतम लेख