29.4 C
Kolkata
Monday, June 29, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

सारण । जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडाढी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पंकज महतो की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सरिता के मायके पक्ष के लोग एकमा थाना पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दहेज हत्या का मामला बताया है। उनका कहना है कि दो वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद से ही सरिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। थाने में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका अपने पीछे सात माह की मासूम बच्ची छोड़ गई है, जिसे देख ग्रामीणों की आंखें नम हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

नवीनतम लेख