रांची | झारखंड की राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
https://x.com/i/status/2054455268059320804
राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व मंत्री स्व. माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने लिखा, “गोमिया से पूर्व विधायक और एकीकृत बिहार व झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।”
https://x.com/i/status/2054455268059320804

