30.5 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

शिमला: ठियोग में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से चालक की मौत

शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। देवठी रोड पर सोवल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा रविवार शाम करीब 7:00 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी दलीप शर्मा के अनुसार, वह अपने घर पर थे तभी उन्हें पहाड़ी से किसी भारी वस्तु के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो कार (HP09B-3418) सड़क से नीचे गहरी खाई में मलबे में तब्दील हो चुकी थी।

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान राकेश (पुत्र राम दत्त) के रूप में हुई है, जो ठियोग के चरैल गांव के निवासी थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राकेश ने दम तोड़ दिया था।

ठियोग पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। छैला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई कमलेश कुमार मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन पर से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और प्रशासन द्वारा नियमानुसार सहायता प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख