33 C
Kolkata
Monday, May 11, 2026

भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का है मजबूत परिवार :मंगल पाण्डेय

सीवान । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पाण्डेय के सीवान आगमन पर रविवार को जिलेभर में अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का मजबूत परिवार है।

शहर के चांप ढाला, पचरुखी, दरौंदा समेत दर्जनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, राजग नेताओं और आम नागरिकों ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले में उत्सवी माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन के साथ राजग के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

अपने संबोधन में मंगल पाण्डेय ने कहा कि सीवान की जनता का यह स्नेह और समर्थन उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, विकास, सेवा और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला परिवार है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, संजय पांडेय, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन सिंह, अनुरंजन मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, पंकज किशोर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख