32 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

साढ़ा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

सारण। शहर के साढ़ा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और संगठन की शक्ति का एक सशक्त परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव की सराहना की। अपने संबोधन में विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि सम्मेलन में दिखी महिलाओं की यह उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की माताएं और बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास रखती हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और निर्णय लेने की मुख्यधारा में उनका वास्तविक अधिकार दिलाएगा। विधायक ने कहा कि आज की नारी चारदीवारी से बाहर निकलकर देश के विकास को नई गति दे रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही एक मजबूत लोकतंत्र की असली पहचान है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, महिला मोर्चा की महामंत्री निभा देवी, और जिला उपाध्यक्ष कंचन कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख