32 C
Kolkata
Friday, April 3, 2026

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य : डीएम

किशनगंज। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की जानकारी दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 7616 से अधिक है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सामान्य रूप से चालू है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और पूर्व की भांति दो से तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीएम विशाल राज ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। साथ ही कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापेमारी भी की जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06456-225152 जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles