35 C
Kolkata
Saturday, May 16, 2026

बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

रांची। राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। वहां से अपराधी दो लाख से अधिक की डकैती कर भाग निकले। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ही लूट सके।

इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बुधवार को बताया कि देर रात दो पेट्रोल पंप पर डकैती हुई है। एक पेट्रोल पंप पर 2 लाख से अधिक, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से दो हजार लेकर अपराधी फरार हुए हैं। पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख