30 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

टाटा स्टील कर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बारा फ्लैट स्थित क्वार्टर नंबर 262 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी देवदत्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात यह वारदात उस समय हुई जब घर पूरी तरह बंद था और देवदत्ता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी से लौटने के दौरान उन्हें पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही देवदत्ता तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे और पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, गिटार और बांसुरी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles