22 C
Kolkata
Saturday, March 21, 2026

किशनगंज में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई, ईदगाह में उमड़ी हजारों की भीड़

किशनगंज। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।

शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में हजारों मुस्लिम अकीदतमंदों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था, जो नए कपड़ों में सज-धजकर इबादत के लिए पहुंचे।

ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भरा रहा। नमाज के दौरान इमाम ने अपने खुतबे में रमजान की अहमियत, रोजों की फजीलत तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और विश्व शांति के लिए दुआएं मांगीं। इसके बाद ‘ईद मुबारक’ की गूंज से पूरा शहर गुलजार हो उठा। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते नजर आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी त्योहार की खुशी में शामिल रहे।

त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे दिन शांति और व्यवस्था बनी रही तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इस अवसर पर जिले की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली। गैर-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह के बाहर अपने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी एकता और सौहार्द का संदेश मजबूत हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles