37.1 C
Kolkata
Tuesday, June 16, 2026

एसीबी ने भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू और अनुसेवक को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, देखें वीडियो

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने देवघर में बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू निरंजन कुमार और अनुसेवक नूनदेव यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने देवघर जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जिला भू-अर्जन कार्यालय में एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े मामले में फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जैसे ही प्रधान सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाकर कार्रवाई की।

Related Articles

नवीनतम लेख