पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के अंतर्गत आज पूर्णिया और कटिहार जिलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा जिलों में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
पूर्णिया जिला में मुख्यमंत्री द्वारा 321 करोड़ की लागत से 8 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 164 करोड़ की लागत से 84 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही वे जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों की समस्याएँ सुनेंगे।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री कटिहार जिला का भी दौरा करेंगे। कटिहार में 181 करोड़ की लागत से 186 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारम्भ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 229 करोड़ की लागत से 257 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलांतर्गत चल रही विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से संवाद करेंगे।
समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री का उद्देश्य विभिन्न जिलों में चल रही योजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करना तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को और गति देना है।समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया और कटिहार जिलों का करेंगे भ्रमण
इसी क्रम में मुख्यमंत्री कटिहार जिला का भी दौरा करेंगे। कटिहार में 181 करोड़ की लागत से 186 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारम्भ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 229 करोड़ की लागत से 257 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलांतर्गत चल रही विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से संवाद करेंगे।
समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री का उद्देश्य विभिन्न जिलों में चल रही योजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करना तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को और गति देना है।


