25.9 C
Kolkata
Monday, March 2, 2026

चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश के साथ झारखंड चैम्बर की बैठक

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी और चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश की एक महत्वपूर्ण बैठक आज चैम्बर भवन में हुई। बैठक में चाईबासा शहर के व्यापारिक विकास, आधारभूत संरचना की मजबूती, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग समस्या, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

झारखंड चैम्बर के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके निर्वाचन पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में चाईबासा नगर परिषद् व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक एवं ठोस पहल की जाएगी। चाईबासा नगर परिषद् के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने आश्वस्त किया कि नगर परिषद् व्यापारिक हितों की रक्षा तथा शहर के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् एवं व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चाईबासा को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों को जहाँ भी आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि चाईबासा नगर परिषद् के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। झारखण्ड चैम्बर सदैव विकासात्मक कार्यों में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार और कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles