28 C
Kolkata
Thursday, April 16, 2026

जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया मतदान

जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन किया।

मतदान के बाद उन्होंने आम नागरिकों से निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से ही मजबूत एवं जवाबदेह स्थानीय सरकार का गठन संभव है।

उन्होंने सफलतापूर्वक निकाय चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की सराहना की। साथ ही कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

मंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

Related Articles

नवीनतम लेख