32 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

नगर निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ किया मतदान

झारखंड नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने मतदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची नगर निगम के संत कुलदीप हाई स्कूल में वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की “यह लोकतंत्र का पर्व है। उन्होंने कहा कि जिनके जो भी प्रत्याशी हैं, उन्हें वोट करें और काम करने का जिम्मेवारी दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडियाकर्मियों से भी पहले मतदान करने का आग्रह किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री मतदान केंद्र पहुंचे।

 

Related Articles

नवीनतम लेख