28 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

नगर निकाय चुनाव : झारखंड के 48 क्षेत्रों में आज मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड के आज 48 नगर निकाय चुनाव में मतदान हो रहा है। आज कुल 43 लाख वोटर्स 1042  वार्डों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज होने वाले इस मतदान में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 22 लाख 07 हजार 203 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 21 लाख 26 हजार 227 है, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 144 है। गैर दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में मतदाता मेयर और पार्षद के लिए वोट करेंगे। हालांकि, सभी पार्टियों ने किसी न किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन जरूर दिया है।

whatsapp image 2026 02 23 at 10.37.35 am

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। झारखंड में सोरेन सरकार के बाद देखना होगा कि जनता छोटी सरकार की कमान किसके हाथों में देगी। चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को आ जाएंगे। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

Related Articles

नवीनतम लेख