25 C
Kolkata
Thursday, February 19, 2026

डेंटल हाइजीनिस्ट और सहायकों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत बुधवार को नामकुम स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ सभागार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य भर के डेंटल हाइजीनिस्ट और डेंटल सहायकों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आधुनिक दंत चिकित्सा और ओरल हेल्थ मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया।कार्यशाला का विधिवत संचालन करते हुए एनसीडी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. लाल माँझी ने मुख्य रूप से ओरल कैंसर की रोकथाम, मुख स्वच्छता के मानकों और दंत चिकित्सा के दौरान सहायकों व हाइजीनिस्टों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज्य कार्यक्रम सहायक धीरज कुमार के साथ-साथ प्रशिक्षण कोषांग की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों के रूप में रामगढ़ जिले के वरीय दन्त चिकित्सक डॉ विकास, रांची सदर अस्पताल के डॉ. राज, खूंटी के डॉ. राजीव रंजन और राँची कैंसर केयर फाउंडेशन की वरीय दंत चिकित्सक डॉ. गरिमा सिन्हा ने तकनीकी जानकारियां साझा कीं। विशेषज्ञों ने बताया कि ओरल कैंसर की समय पर पहचान और सही क्लिनिकल हाइजीन से समाज में मौखिक स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में अन्य तकनीकी पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कैंसर नियंत्रण कार्यक्रमों के साथ समन्वय पर जोर दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles