29 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 : बारिश ने ऑस्ट्रेल‍िया की उम्मीदों पर पानी फेरा, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 आयरलैंड और ज‍िम्बाब्वे के बीच ग्रुप B का अहम मुकाबला बार‍िश की वजह से रद्द हो गया। ये मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में होना था लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच के दौरान पूरे समय बारिश होती रही। जिस वजह से टॉस भी नहीं हो सका। बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया और बिना एक भी गेंद पूरे मुकाबले का नतीजा तय हो गया।

इस मैच के रद्द होने के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंचने में कामयाब रही। वहीं कंगारू टीम का सफर इस वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया। तकनीकी तौर पर किसी टीम को जीत नहीं मिली, लेकिन परिस्थितियों का सबसे बड़ा फायदा ज‍िम्बाब्वे को हुआ, जिसने इस परिणाम के साथ सुपर आठ में जगह बना ली। वहीं टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेल‍िया और आयरलैंड की व‍िदाई हो गई। ज‍िम्बाब्वे ने 3 मैचों में 2 मैच जीते और एक रद्द रहा, जिसकी बदौलत उसके पांच अंक हुए।

जिम्बाब्वे की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंची है। इससे पहले जिम्बाब्वे 2022 टी20 विश्व कप में सुपर-12 में गया था। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज की बात करें तो जिम्बाब्वे सातवीं टीम है, जो क्वालीफाई हुई है। इससे पहले भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें सुपर-8 में जा चुकी थीं।

Related Articles

नवीनतम लेख