33.2 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

गुजरात में आईसीजी और एटीएस ने 203 किलो ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई 16 फरवरी की रात को हुई, जब खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।

ऑपरेशन के दौरान गुजरात एटीएस से मिली इनपुट के बाद कोस्ट गार्ड रीजन (उत्तर पश्चिम) में मल्टी मिशन पर तैनात आईसीजी जहाज को संदिग्ध विदेशी नाव का पीछा करने के लिए डायवर्ट किया गया। कमांडर अमित उनियाल ने बताया कि घनी अंधेरी रात में भी इंसानी और तकनीकी निगरानी के जरिए नाव की पहचान की गई। जैसे ही नाव ने आईसीजी शिप को देखा, वह आईएमबीएल की ओर भागने लगी।

प्रारंभिक दूरी के बावजूद तटरक्षक बल ने स्पीड बोट को रोक लिया। नाव पर चढ़ने पर दो विदेशी क्रू मेंबर पाए गए। तलाशी लेने पर छिपाकर रखे गए 203 पैकेट मिले, जिनमें क्रिस्टलाइन कंटेंट था, प्रत्येक पैकेट एक किलो का था। बरामद ड्रग्स की पुष्टि के लिए केमिकल परीक्षण किया जाएगा।

पकड़ी गई नाव और चालक दल के दोनों सदस्यों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए पोरबंदर लाया गया है। कमांडर अमित उनियाल ने बताया कि यह सफलता खुफिया जानकारी और तटरक्षक बल तथा एटीएस की संयुक्त सतर्कता का परिणाम है, और इसे समुद्री तस्करी पर सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख