34 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

रानी टूटी को जीत का आशीर्वाद देने खूंटी पहुंचे बिरसा मुंडा के वंशज

खूंटी। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा खूंटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी को समर्थन देने खूंटी पहुंचे। रानी टूटी के चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखराम मुंडा ने कहा कि रानी टूटी काफी अनुभवी प्रत्याशी हैं। इसके पहले भी रानी टूटी नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उन्होंने दावा किया कि रानी टूटी की जीत तय है। द्रौपदी मुर्मू को आशीर्वाद दिया, तो वह राष्ट्रपति बन गई।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिरसा मुंडा के 83 वर्षीय वंशज सुखराम मुंडा ने मजाकिया लहजे में कहा कि बूढों का आशीर्वाद का फल जल्दी मिलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब झारखंड की राज्यपाल थी और उलिहातु आई थी, तब उनको राष्ट्रपति बनने का आशीर्वाद दिया था और आज वे इस पद को सुशोभित कर रही हैं। मौके पर प्रत्याशी रानी टूटी, नगर पंचायत चुनाव के संयोजक काशीनाथ महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप, रूपेश जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख