26.6 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

मारवाड़ी महिला सम्मेलन का बसंत मेला 17 मार्च से अग्रसेन भवन में

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में तीन दिवसीय बसंत मेला 17,18 और 19 मार्च को अग्रसेन भवन में लगेगा। मेले में 50 स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न जगहों से महिला उद्यमी अपने एक्सक्लूसिव सामान लेकर आ रही हैं, जैसे कुर्ती, बच्चों का सामान, हैंडमेड आइटम ज्वेलरी, भगवान का पोशाक, अपने हाथों से बने अचार, पापड़, मंगोड़ी सहित अन्य शामिल है।

उद्यमी महिलाएं रांची, कोलकाता, जामताड़ा पुरुलिया,पटना, जमशेदपुर से बहने स्टॉल लगाने के लिए आ रही हैं। गणगौर के अवसर पर एक ही मंच के नीचे कई सारी शॉपिंग करने का आनंद मिलेगा। साथ ही फूड स्टॉल का स्वाद भी मिलेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने शनिवार को दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, मंजू केडिया शाखा अध्यक्ष मधु सराफ, मंजू लोहिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, लक्ष्मी जैन सुनीता सरावगी, सीमा पोद्दार सहित अन्य जुटी हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख