32 C
Kolkata
Friday, April 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि आज हम नया इतिहास बनता देख रहे हैं। पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं। आज भारत की नई यात्रा शुरू हुई है। सेवा तीर्थ परिसर की दीवार पर ‘नागरिक देवो भव’ का आदर्श वाक्य अंकित है। यह कदम एक युग के अंत का प्रतीक होगा क्योंकि सभी सरकारी विभाग 1921 से सत्ता का केंद्र रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को खाली कर देंगे ।

इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से बनया जा रहा है। नए बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स, मॉडर्न और भविष्य के लिए तैयार सुविधाओं के अंदर प्रशासनिक कार्यों को एक साथ करके इन समस्याओं का समाधान करते हैं। सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय बने हुए हैं, जो पहले अलग-अलग जगहों पर थे। यह पूरी तरह से एक ‘स्मार्ट ऑफिस’ है जहाँ हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम मौजूद हैं।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख