25 C
Kolkata
Friday, February 13, 2026

पीजीटीआई की ‘72 द लीग’ के लिए 170 प्रोफेशनल गोल्फर नीलामी में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय प्रोफेशनल गोल्फ लीग पीजीटीआई 72 द लीग के पहले संस्करण में 170 शीर्ष प्रोफेशनल गोल्फर के नीलामी में हिस्सा लेने की घोषणा की है।
भारत में प्रोफेशनल गोल्फ की यह अपनी तरह की पहली नीलामी होगी, जिसमें 11 देशों के प्रमुख खिलाड़ी सोमवार को राजधानी में ‘ऑक्शन हैमर’ के नीचे जाएंगे। लीग के लिए कुल 60 स्थान उपलब्ध हैं, जहां छह फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों के लिए 10-10 गोल्फर चुनेंगी। नीलामी की कुल राशि 6 करोड़ रुपये तय की गई है।

भारत की पहली विशेष राष्ट्रीय प्रोफेशनल गोल्फ लीग ‘72 द लीग’ की शुरुआत 21 फरवरी 2026 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 मार्च को खेला जाएगा। नीलामी प्रक्रिया के लिए नाम दर्ज कराने वाले 170 खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों—प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर—में बांटा गया है। पीजीटीआई के 2025 ऑर्डर ऑफ मेरिट के आधार पर शीर्ष 30 खिलाड़ी प्लैटिनम श्रेणी में रहेंगे। 31वें से 60वें स्थान तक के खिलाड़ी गोल्ड श्रेणी में शामिल होंगे, जबकि बाकी सभी गोल्फर सिल्वर श्रेणी में रखे जाएंगे।

‘72 द लीग’ का पहला सत्र दिल्ली-एनसीआर के तीन प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स—क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब, जेपी ग्रीन्स और कुतुब गोल्फ कोर्स में आयोजित किया जाएगा। लीग में छह शहर-आधारित फ्रेंचाइजी भाग लेंगी, जिनमें प्रत्येक टीम में 10 प्रोफेशनल खिलाड़ी होंगे। पीजीटीआई सर्किट के अग्रणी गोल्फर इसमें हिस्सा लेंगे, जिससे भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को अब तक का एक बड़ा प्रतिस्पर्धी मंच मिलेगा। यह लीग तेज गति और हाई-इम्पैक्ट मैच-प्ले प्रारूप में खेली जाएगी, जिसे विशेष रूप से टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles