28 C
Kolkata
Friday, February 13, 2026

कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची। देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल के पास शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक विक्रम जिम से लौट रहा था तभी दो हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। हमलावरों ने करीब से तीन गोलियां चलाईं, जिससे विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

देहरादून पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर पैदल आए और उन्होंने विक्रम को नजदीक से पिस्टल से गोली मारी। विक्रम हर दिन जिम जाता था, जिससे पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों ने लंबे समय से उसकी रेकी की थी और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद हमलावर वहां से पैदल ही फरार हो गए।

पुलिस ने घटना स्थल का घेराव किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या की यह घटना सुनियोजित थी और हमलावरों ने पूर्व योजना के तहत इसे अंजाम दिया।

विक्रम शर्मा झारखंड के कुख्यात डॉन अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु रह चुका है। उसके ऊपर कई संगठित अपराधों में संलिप्त होने के आरोप रहे हैं। पुलिस इस घटना को लेकर अब तक कई सुराग जुटा रही है और जल्द ही हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच चल रही है और किसी भी घटना को नज़रअंदाज नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles