28 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

महाशिवरात्रि पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठान व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 को धार्मिक अनुष्ठान सह नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त रूप से दी। डूंगरमल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में 253वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। साथ ही श्री राधा रानी का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार, भजन-जागरण, सामूहिक महाआरती तथा गौ सेवा का विशेष कार्यक्रम भी होगा। इसके अतिरिक्त भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन तथा पल्स ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे निराश्रितजनों, उनकी सेवा कर रहे सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को जांच के बाद उचित परामर्श और इलाज संबंधी मार्गदर्शन देंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

नवीनतम लेख