गिरिडीह। करोड़ों रुपए के कथित वितिय घोटाले के एक मामले में तमिलनाडु सीआईडी की टीम ने बुधवार को जिले के जमुआ थाना इलाके से गुलशन दाराद ( मिर्जागंज ) को गिरफतार किया है। तमिलनाडु सीआईडी की टीम ने मिर्जागंज स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ कोयंबटूर लेकर रवाना हो गई।
इस बाबत जमुआ थाना प्रभारी विभुति देव ने बताया कि आरोपित समेत कई अन्य के खिलाफ कोयंबटूर में बड़ी मोटी रकम का मामला दर्ज है।इधर आरोपी के परिजनों के अनुसार गुलशन लंबे समय से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा है। साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है । फिलहाल सीआईडी पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुटी है।


