29 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप

पटना । पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी  मिलने से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी अज्ञात ईमेल के जरिए आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एहतियात बरतते हुए कोर्ट को खाली करा दिया । धमकी मिलते ही  कोर्ट को पूरी तरह बंद  कर दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पीरबहोर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और  सर्च ऑपरेशन शुरू  कर दिया। कोर्ट परिसर में  सघन तलाशी अभियान  चलाया जा रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए  बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड  को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर  आसपास के इलाकों में निगरानी  बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि  सर्च ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित  तरीके से चल रहा है और जांच के बाद ही कोर्ट में कामकाज शुरू होगा। यह  छठी बार  है जब पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों ने  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल  खड़े कर दिए हैं। हालांकि अब तक किसी भी धमकी के बाद  कोर्ट परिसर से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली  है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि  कोर्ट परिसर के आसपास बिना वजह इकट्ठा न हों  और किसी भी संदिग्ध चीज़ को तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

नवीनतम लेख