27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर मिनी मैराथन आयोजित

भागलपुर। महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर तथा समाज कल्याण विभाग बिहार के सौजन्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना-2026 के अंतर्गत शनिवार को सैंडिस कंपाउंड में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह बीपीएससी, यूपीएससी, इंटर या मैट्रिक की परीक्षाएं हों हर जगह बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
जिलाधिकारी ने भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं और समाज को उनके सम्मान और शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई। मिनी मैराथन में सैकड़ों लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, शिक्षा को बढ़ावा देना और लैंगिक समानता का संदेश देना रहा। आयोजन स्थल पर उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

नवीनतम लेख