33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक ने अभियंता प्रमुख से की मुलाकात

खूंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर, लंबित और प्रस्तावित सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को झारखंड मंत्रालय पहुंचकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख से मुलाकात की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने अभियंता प्रमुख को बताया कि तोरपा क्षेत्र की कई सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन सड़कों के पुनर्निर्माण, उन्नयन तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
विधायक सुदीप गुड़िया ने जनहित से जुड़ी पथ योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर जल्द धरातल पर उतारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। बताया गया कि विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला है। इससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि निकट भविष्य में तोरपा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles