28 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

अभिनेता राजपाल यादव ने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 फरवरी को फैसला सुनाते हुए बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था। अब खबर है कि राजपाल ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट के सामने सरेंडर गुरुवार को शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया।

जेल के एक अब जेल अधिकारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करेंगे’। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने बीते दिन बुधवार को राजपाल यादव को जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

राजपाल यादव एक बार फिर राहत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में खुद पेश हुए और उन्होंने अदालत को बताया कि वो 25 लाख रुपए का चेक लेकर आए हैं। बाकी का पैसा भी वो चुकता कर देंगे। लिहाजा राहत दे दी जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि पहले आप सरेंडर कीजिए। उसके बाद मेरिट के आधार पर कोर्ट विचार करेगा कि आपको राहत दी जाए या नहीं, जिसके बाद राजपाल ने सरेंडर कर दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles