34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

पटना में दो अलग-अलग सड़क दु्र्घटना में 09 की मौत

पटना। बिहार में पटना जिले के बिहटा और मोकामा में सड़क दुर्घटना में 09 लोगों की मौत रविवार को हो गई। पहली घटना शनिवार और रविवार रात 02 बजे बिहटा में हुई। बिहटा के कोइलवर पुल पर रात लगभग दो बजे एक ट्रक ने ऑटो सवार 08 लोगों को टक्कर मारी । जिसमें पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं एक की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, ऑटो सवार लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। कोइलवर पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहली ट्रक ड्राइवर रफूचक्कर हो चुका था।
मृतक की पहचान भोजपुर के आरा के चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार(33),मो इम्तियाज उर्फ बुलेट(30),मो सहजाद (22) , दौलतपुर निवासी मो शहजाद का तीन वर्षीय पुत्री शफना एवं ढेड़ वर्षीय पुत्र मो अस्फी के रूप में की जा रही है। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।  ऑटो में सवार सभी लोग अपने ही परिवार के बताए जा रहे है। सभी मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर रविवार को सुबह घर आरा लौट रहे थे।रास्ते में लेखन टोला के समीप आरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बेलगाम ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया।
दूसरी घटना मोकामा की है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे श्रद्धालुओं की जुगाड़ गाड़ी रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। मोकामा–सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर करकाइन गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी मुन्नी मांझी (35), पिता प्रयाग मांझी और महेश मांझी (36), पिता चांद मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। संजय मांझी (40), पिता रामस्वरूप मांझी ने पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में अशोक मांझी, पिता लच्चो मांझी और घनश्याम मांझी, पिता बच्चू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles