27.2 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

झारखंड में बढ़ा तापमान, चाईबासा में पारा पहुंचा 30 डिग्री के पार

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसका असर यह रहा कि चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
सोमवार को राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जमशेदपुर में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 20 और 21 जनवरी को राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 22 जनवरी से मौसम के फिर साफ होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दोपहर बाद मध्यम गति की हवा चलने से हल्की ठंड महसूस हुई। हालांकि, दोपहर में तेज धूप और हवा की कमी के कारण हल्की गर्मी का भी एहसास हुआ।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 6.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 7.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 चार डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles