रांची। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारिक डॉ के लक्ष्मण के निर्देश पर प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को दिन के 12 बजे से दो बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। 13 जनवरी को दिन के दो बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसी दिन दिन के तीन बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन वापसी का समय होगा। 14 जनवरी को नये प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी।


