27 C
Kolkata
Friday, March 20, 2026

एटीएम में फेवीक्विक लगाकर ठगी करने वाले गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पुलिस ने एटीएम के जरिए की जा रही ठगी की एक संगठित वारदात का खुलासा करते हुए बिहार से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के जैन मार्केट स्थित केनरा बैंक एटीएम से जुड़े इस मामले का खुलासा शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी सह डीएसपी तरुण कुमार और सब इंस्पेक्टर सुनील चौधरी भी मौजूद थे।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया कि गत 14 दिसंबर को मुकु बारी जैन मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगाकर उनका कार्ड मशीन में फंसा दिया। बाद में मदद का झांसा देकर कार्ड चोरी कर लिया गया और धोखाधड़ी करते हुए कुल 1 लाख 54 हजार 390 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना में (कांड संख्या 107/25) विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
तकनीकी शाखा के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक आरोपित प्रिंस कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 26 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई। आरोपित की पहचान नवादा (बिहार) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में शिक्षक कॉलोनी वजीरगंज का रह रहा था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles