29 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

ट्रक और बाईक की टक्कर में बाईक सवार युवक की मौत, दो घायल

दुमका। जिले काठीकुंड थाना क्षेत्र में काठीकुंड- शिकारीपाड़ा मुख्य मार्ग में कालाझर मोड में ट्रक और बाईक में जोरदार टक्कर में एक बाईक सवार की मौत हो गई। जबकी घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक काठीकुंड थाना क्षेत्र के बन्दरपानी गांव निवासी मिस्त्री मुर्मू है। जबकी घायलों में बुधन मुर्मू एवं वीरेंद्र मुर्मू है। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेते हुए लेने के प्रयास में जुटी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए फूलो -झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख