34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

रांची के लोअर बाजार इलाके से महिला का शव बरामद

रांची। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंटिबिटा अस्पताल के सामने से बुधवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृत महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसकी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से कांके की रहने वाली बताई जा रही है।
लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles