31.2 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

राशन दुकान से 88 किलो डोडा चूरा बरामद, गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो डोडा चूरा के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हिंदू बस्ती, लाइन नंबर-2 निवासी बलराम महतो (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

बुधवार को सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 10 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी स्थित बलराम महतो की राशन दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखे गए 256 पैकेट डोडा चूरा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 88 किलो बताया गया है। छापेमारी के समय आरोपित दुकान पर मौजूद था, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद डोडा चूरा और मोबाइल को जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडा चूरा की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल है।

Related Articles

नवीनतम लेख