26 C
Kolkata
Thursday, February 26, 2026

जामताड़ा में अवैध खनन के दौरान 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र से बड़ी हादसे की खबर आई है। पालस्थली इलाके में बंद पड़ी एक कोयला खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक धंस गया। काेयले की खदान में अवैध तरीके से खुदाई कर रहे आठ लोगों के चाल धंसने से मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई।

बताया जा रहा है कि चारों लोग अवैध रूप से कोयला निकालने खदान में घुसे थे। तभी खदान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और वे मलबे में फंस गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सभी चारों को बाहर निकाला गया। अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

चाल के अंदर घुसे सभी लोग पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे परिहारपुर, पलास्थली और कास्ता के आसपास के रहने वाले लोग बताए जा रहे हैं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles