24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

कुआं में डूबने से 50 वर्षीय हंगरा उरांव की मौत

बिरसा भूमि लाइव

भरनो (गुमला): थाना क्षेत्र के दक्षिणी भरनो के भदवा बगीचा स्थित एक कुआं में डूबने से भरनो हेठटोली निवासी हंगरा उरांव(50)की मौत हो गयी। मृतक हंगरा नहर के तरफ रेयाज के बारी घर में रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। अभी गेंहू का खेती कर उसकी देख रेख करता था। बीते शुक्रवार से ही वह लापता था, उसकी काफी खोज बिन की जा रही थी।

इधर सोमवार को अचानक भदवा बगीचा स्थित मुकेश उरांव के कुआँ में मजदूरों ने शव को तैरती देखकर इसकी सूचना दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी दल बल घटना स्थल पहुँचे हैं। और कुआँ से शव को निकलवाने के बाद शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतक हंगरा उरांव मूल रुप से कर्रा थाना क्षेत्र के पलसा गांव का निवासी था।

वह 15 वर्षो से अपने ससुराल भरनो के हेठटोली में ही रहता था और मजदूरी कर अपने परिजनों का भरण पोषण करता था। कुछ वर्षों पूर्व ही उसकी पत्नी की मौत हो गयी है। उसके तीन बच्चे हैं।मृतक मजदूरी कर अपने तीनो बच्चो का परवरिस करता था। अब उसकी मौत हो जाने से उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles