फ्री आई चेकअप कैंप में चैंबर के 50 सदस्यों ने कराई जांच

बिरसा भूमि लाइव

रांची: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा करमटोली रोड स्थित एएसजीआई हॉस्पिटल में रविवार को फ्री चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें चेंबर के करीब 50 सदस्यों ने कैंप में अपने-अपने आंखों की जांच कराई। हॉस्पिटल की व्यवस्था बहुत ही शानदार है और सभी अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की बेहतरीन तरीके जाँच की गई। डॉक्टर्स ने कहा कि अस्पताल अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस है।

हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर जयंत कुमार एवं उनके सहयोगी स्टाफ बहुत ही अनुभवी है और बहुत ही अच्छी सेवा प्रदान की। चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैम्बर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक अनीश सिंह, जसविंदर सिंह के अलावा किशन अग्रवाल, आनंद जालान, राजीव चौधरी, शैलेंद्र सुमन, हॉस्पिटल के दीपक कुमार, अमित कुमार, सहित अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles